LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : शिवहर में सीएसपी संचालक से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे 4.85 लाख रुपए, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : शिवहर में बेख़ौफ़ अपरधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 4.85 लाख रुपए लूट लिए. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News :  शिवहर में सीएसपी संचालक से बदमाशों ने हथ
सीएसपी संचालक से लूट - फोटो : MANOJ KUMAR

SHEOHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गोवास पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 4.85 लाख रूपये लूट लिया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

घटना के सम्बन्ध में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार की शाम कहतरवा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा ब्रांच से 4 लाख 85 हजार रुपए निकासी कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने पैसा लूट लिया। इसके बाद देल्हो मोतिहारी की तरफ फरार हो गया है। 

Diarch GO

बताया जाता है कि लालगढ़ गोवास गांव निवासी अर्जुन पासवान लालगढ़ चौक पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी चलाता है। जो आज कहतरवा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा ब्रांच से 4 लाख 85 हजार रुपए निकासी कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अपाचे पर सवार 3 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर पैसा लूटकर देल्हो की तरफ फरार हो गए। घटना के सूचना पर एसडीपीओ सुशील कुमार थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट