LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : क्षत्रिय सम्मान रैली में शामिल हुए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, पूर्व सांसद प्रभूनाथ सिंह की रिहाई के लिए आवाज उठाने का किया ऐलान

Bihar News : शिवहर में आयोजित क्षत्रिय सम्मान रैली में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना शामिल हुए. जहाँ उन्होंने पूर्व सांसद प्रभूनाथ सिंह की रिहाई की मांग की है......पढ़िए आगे

Bihar News : क्षत्रिय सम्मान रैली में शामिल हुए श्री राजपूत
प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की मांग - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : शिवहर के गाँधी भवन में क्षत्रिय सम्मान रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने जनसमूह को संबोधित किया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष टाइगर राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मकराना ने पूर्व सांसद प्रभु नाथ सिंह की रिहाई को लेकर जमकर आवाज उठाने की बात कही है। 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आजाद भारत में पहली बार यह विडंबना हो रही है कि पूरे बिहार से एक भी राजपूत समाज का केंद्रीय मंत्री नहीं है। उन्होंने इसे समाज की कमजोरी बताया और कहा कि इसे जल्द ही दूर किया जाएगा। मकराना ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव में वे पूरी ताकत से सक्रिय हैं और उन नेताओं के पत्ते काटेंगे जिन्होंने राजपूत समाज को बाहर करने का प्रयास किया है। 

उन्होंने कहा, "राजपूत एक ऐसी राजनीतिक कौम है जिसने स्वतंत्र भारत के गठन से ही राजनीति में हिस्सा लिया है। इसलिए यह गलत धारणा है कि राजपूत समाज को किन्हीं पार्टियों ने आउट कर दिया है। हमारी सक्रियता और संघर्ष से यह स्थिति बदलेगी। 

मौके पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश सिंह गोलू, चमनपुर पंचायत मुखिया मुकेश सिंह, रमणी मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष रामचेला सिंह, सनी सिंह, सन्नी सिंह, डॉ नूतन माला सिंह,दीपू सिंह, रोशन सिंह शालिग्राम सिंह विकास कुमार हर्षित इत्यादि सभी करणी सेना सदस्य मौजूद थे। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट