LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में 'महराज' ने भरी हुंकार, मुखिया पत्नी अर्पणा सिंह होंगी जनसुराज की उम्मीदवार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में

SHEOHAR : कभी उत्तर बिहार में कथित रूप से आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर नक्सलियों से लोहा लेने वाले नीतीश सिंह महराज काफ़ी चर्चित रहे थे। उत्तर बिहार में कथित संगठन ने नक्सलियों क़ो साफ कर दिया था। उसके बाद महराज रातों रात रोबिन हुड की छवि हासिल कर लिया। तरियानी छपरा पंचायत से महराज ने पहली बार अपने पिता क़ो मुखिया बनाया था। ज़ब उनके पिता ने पुरे शिवहर जिले मे सबसे ज्यादा वोट लेकर मुखिया पद पर कब्जा किया। उसके बाद महराज ने अपनी पत्नी अपर्णा सिंह क़ो मुखिया बनाया। फिलहाल अभी वही मुखिया है। 

वर्तमान मे शिवहर लोकसभा के बेलसंड विधानसभा से जन सुराज पार्टी से उम्मीदवार के रूप मे विधानसभा के दौरा कर रहे हैं। जरायम की दुनिया मे आने के बाद कई साल नितीश सिंह महराज जेल मे बंद भी थे। जेल से बाहर आकर पिछले दो साल से जनता के बीच है। NEWS4NATION से बातचीत के दौरान महराज ने बताया की जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात हुई है। उन्होंने बेलसंड से तैयारी करने क़ो कहा है। बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर  देखने को मिला है। अब बेलसंड विधानसभा क्षेत्र की चर्चित मुखिया अर्पणा सिंह और उनके पति, सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह उर्फ़ 'महराज', ने जनसुराज पार्टी का दामन थाम लिया। 

Diarch GO

दोनों नेताओं ने जनसुराज आंदोलन के संयोजक प्रशांत किशोर से औपचारिक मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जनसुराज में शामिल होते ही नितेश सिंह 'महराज' ने बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की मंशा जताई है। वे इन दिनों लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और युवाओं व किसानों के मुद्दों को उठाकर सक्रियता दिखा रहे हैं। जनसुराज पार्टी में इस नए राजनीतिक प्रवेश को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर इसे एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले चुनावों में समीकरण बदल सकता है। शिवहर के बेलसंड भी हॉट सीट माना जाता है। 

शिवहर से मनोज की  रिपोर्ट