LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : शिवहर में घंटों इंतज़ार के बाद भी नहीं पहुंचे लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव, समर्थकों में छायी मायूसी

Bihar News : शिवहर में घंटों इंतज़ार के बाद भी नहीं पहुंचे ला

SHEOHAR : जिले के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के तरियानी प्रखंड के मठ मसौली उच्च विद्यालय के परिसर में रविवार को गरीब जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित रैली में लालू के बड़े लाल पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के नहीं पहुंचने से लोगों को मायूसी हाथ लगी है। गरीब जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेलसंड से संभावित उम्मीदवार विकास कृष्ण कवि के पक्ष में एक बड़ी रैली को पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा संबोधित किया जाना था। 

कार्यक्रम स्थल पर हजारों कि भीड़ जुटी थी। निर्धारित समय के तीन घंटे बाद मंच से यह बताया गया कि पूर्व मंत्री कि तबियत खराब होने कि वजह से उनके आने कि संभावना कम है। जैसे ही उद्घोषणा कि गई लोग और तेजप्रताप के समर्थक मायूस होकर लौटने लगे। हालांकि इस दौरान लोग को रोक कर रखने के लिए भोजपुरी सिंगर सकल बालमुआ का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

करीब तीन घंटे तक चले गीत संगीत के बाद गरीब जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकाश कृष्ण कवि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये यहाँ के आम लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बेलसंड में लगातार निरंकुश जनप्रतिनिधि रहा है। जिसके कारण यहां का विकास नहीं हो पाया है। हमारी पार्टी कि सरकार बनने पर 2500 रुपया पेंशन गरीबों को दिया जाएगा और साथ ही बेलसंड में विकास कि नई रफ्तार मिलेगी। 

इससे पूर्व सकल बालमुमा ने मशहूर भोजपुरी गीत के माध्यम से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बिहार से शराबबंदी को हटाने कि अपील की।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट