LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा का लालू परिवार पर बड़ा हमला, कहा ‘मुगलिया सल्तनत’ जैसी चल रही सत्ता की जंग

Bihar News : जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा का लालू परिवार पर बड़ा

SHEOHAR : विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद अब तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता एवं जदयू से तिरहुत स्नातक क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी अभिषेक झा नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह के कार्यालय में पहुंच कर विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत लोगों का नाम मतदाता सूची में आना चाहिए। वही बिहार के राजनीति पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने लालू परिवार में चल रहे विवादों की तुलना मुगलिया सल्तनत से करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि “हम सब जानते हैं कि मुगलिया सल्तनत में तख्त हासिल करने के लिए परिवार के भीतर कैसी-कैसी खूनी लड़ाइयाँ और कत्लेआम होते थे। आज उसी तरह का राजनीतिक ‘कत्लेआम’ लालू परिवार के अंदर दिखाई दे रहा है। 

अभिषेक झा ने कहा की आपने देखा कि किस तरह से तेज प्रताप यादव को राजनीतिक साजिश के साइडलाइन किया गया। रोहिणी , जिन्होंने अपने पिता को किडनी तक दी, उन्हें भी घर छोड़ने तक मजबूर होना पड़ा और आज वे किस प्रकार के गंभीर आरोप लगा रही हैं—यह किसी भी महिला के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली स्थिति है।”

उन्होंने आगे कहा कि “तेजस्वी यादव की तरफ से, न ही पूरे लालू परिवार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब आता है। मसला भले पारिवारिक हो, लेकिन जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में होता है तो उसके घर के भीतर की स्थिति भी जनता तक पहुँचती है और उसकी छाप पड़ती ही है। जो लोग अपने पारिवारिक कुनबे को नहीं संभाल पा रहे। वे बिहार को संभालने का सपना देखें—यह उचित नहीं प्रतीत होता।”

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट