LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

बदले की आग में मासूम की बलि: चाची ने गला दबाकर की भतीजे की हत्या, पुलिस ने घर से बरामद की डेड बॉडी

बिहार में जमीन विवाद और बदले की भावना में एक चाची ने शिवहर के ताजपुर गांव में 2 साल के मासूम सुजीत कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी चाची पार्वती देवी को गिरफ्तार कर बच्चे का शव बोरे में बंद घर से बरामद कर लिया

innocent sacrificed in the fire of revenge Aunt strangled ne
बदले की आग में मासूम की बलि: चाची ने गला दबाकर की भतीजे की हत्या- फोटो : news 4 nation

बिहार के शिवहर जिले के ताजपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रूहानी घटना सामने आई है। यहाँ जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते एक चाची ने अपने ही 2 साल के मासूम भतीजे, सुजीत कुमार की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। सुजीत, जो अरुण शाह का पुत्र था, 13 मार्च की सुबह 10 बजे से लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बदले की आग में अंधी हो चुकी महिला ने न केवल बच्चे की जान ली, बल्कि उसके शव को एक बोरे में भरकर घर में ही छिपा दिया।

पुलिस की छापेमारी और शव की बरामदगी

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही शिवहर थाना पुलिस और एसपी शुभांक मिश्रा एक्शन मोड में आ गए। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरुण शाह के चचेरे भाई चंद किशोर शाह के घर में बच्चे का सुराग मिल सकता है। जब पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की, तो घर के भीतर एक बोरे में बंद मासूम सुजीत का शव बरामद हुआ। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

जमीन विवाद और बदले की खौफनाक साजिश

पुलिस जांच और ग्रामीणों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे जमीन का पुराना विवाद था। मृतक की मां चिंता देवी और आरोपी चाची पार्वती देवी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मृत बच्चे के मामा ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश का बदला लेने के लिए पार्वती देवी ने मासूम को अपना निशाना बनाया। आरोपी महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि देवरानी से चल रहे विवाद और बदले की भावना के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

एफएसएल जांच और आरोपी की गिरफ्तारी

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल (FSL) की टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। शव की प्रारंभिक जांच में गले पर खरोंच के निशान मिले हैं और शरीर का रंग नीला पड़ गया था, जिससे प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की पुष्टि होती है। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला पार्वती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

NSIT
Nsmch