LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : शिवहर में थानेदार से परेशान युवक ने समाहरणालय परिसर में खाया जहर, मौके पर मची अफरा तफरी, इलाज के लिए भेजा गया मुजफ्फरपुर

Bihar News : शिवहर में थानेदार से परेशान युवक ने समाहरणालय प

SHEOHAR : शिवहर समाहरणालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक पीड़ित युवक ने न्याय की आस में डीएम कार्यालय के नीचे ज़हर खा लिया। युवक तरियानी थाना क्षेत्र का हरनाही का निवासी नीरज कुमार बताया जा रहा है, जो पुलिस की प्रताड़ना और उपेक्षा से टूट चुका था। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक तरियानी थाना से लंबे समय से परेशान था। न्याय की आस में समाहरणालय पहुँचा था। लेकिन सिस्टम की खामोशी देख उसने खुद को ही सज़ा दे डाली। 

आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। इस पूरे मामले पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया की पीड़ित की शिकायत पर तरियानी थाना में पहले ही कांड संख्या 64/25 दर्ज की जा चुकी है। उसे थाने पर बुलाया जाता था तो अपना बयान भी देने नहीं जाता था। उन्होंने बताया की आखिर ऐसा किसलिए किया है। वही लोगों का कहना है की जब मामला दर्ज था, तब भी पीड़ित डीएम ऑफिस तक ज़हर लेकर क्यों पहुँचा? 

वही युवक नीरज ने बताया की तरियानी थाना उस पर लगातार दबाव बना रहा था। पुलिस उसकी शिकायत नहीं सुन रही थी। उल्टा थाना प्रभारी की सह पर उसकी गाड़ी छीन ली गई। दुकान जबरन बंद करवा दी गई।पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान होकर आज डीएम ऑफिस के नीचे जहर खा लिया।वही थानाध्यक्ष विनय कुमार नें बताया की पूर्व मे नीरज के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया था। जिसकी जाँच की जा रही है। बुलाने पर थाने पर नहीं आता था। 

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट