LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : शिवहर में घर में सोयी गूंगी महिला से मनचले ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : शिवहर में घर में सोयी गूंगी महिला से मनचले ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने करवरे करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : शिवहर में घर में सोयी गूंगी महिला से मनचले ने क
महिला से दुष्कर्म - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 35 वर्षीय मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रात के अँधेरे में हुई वारदात

घटना देर रात की बताई जा रही है, जब महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। उसके पति दिल्ली में काम करते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी चुपके से घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मूक-बधिर होने के बावजूद, महिला ने किसी तरह शोर मचाया और आरोपी की पहचान कर ली।

Diarch GO

पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शिवहर के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच कर उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट