LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime - पिता ने किया रिश्तों को तार-तार, पहली पत्नी को छोड़ साली से की शादी, साली को घर से निकाला, 17 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Bihar Crime - पहली और दूसरी पत्नी को घर से निकालने के बाद युवक ने अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला, मामला सामने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

Bihar Crime - पिता ने किया रिश्तों को तार-तार, पहली पत्नी को

Sheohar - बिहार के शिवहर जिले से एक शर्मनाक करनेवाली घटना सामने आई है। यहां पेशे से राजमिस्त्री ने पहली पत्नी और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया और फिर साली से शादी कर ली। इसके कुछ सालों बाद उसने दूसरी पत्नी और उसके बच्चों को भगा दिया और पहली पत्नी  से हुई 17 साल की बेटी को अपने साथ लेकर आ गया और उसे घर में बंधक बनाकर छह दिन तक दुष्कर्म किया। बेटी किसी तरह हवसी पिता के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब हुई और पुलिस के पास पहुंच गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए।

पूरा मामला जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। पिड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी राजमिस्त्री  है। शादी के बाद पहली पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहने के बाद आरोपीने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया और अपनी साली के साथ दूसरी शादी कर ली।

दूसरी पत्नी से चार बच्चे

दूसरी पत्नी से उसे चार बच्चे हुए। जिसमें तीन पुत्र और एक पुत्री हुई। उधर पहली पत्नी ने भी तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी शादी कर लीऔर पीड़िता अपनी मां के साथ वहीं रहने लगी। उसकी मां मजदूरी के लिए परदेस चली गई, तो वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहने लगी।

बेटी को लाने के बाद दूसरी बीवी को निकाला

इसी बीच चार महीने पूर्व आरोपीअपने ससुराल से अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी को वापस ले आया।लड़की अब पिता और मौसी के साथ रहने लगी। तीन सितंबर को पिता का मौसी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद मौसी बच्चों को लेकर अन्यत्र चली गई।

NSIT
Nsmch

दोनों पत्नियों के जाने के बाद चार सितंबर की रात, पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और लगातार छह दिनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। वह पिता के चंगुल से भागना चाहती थी, लेकिन पिता ने उसे बंधक बना रखा था। 

गुरुवार को मौके का फायदा उठाकर लड़की फरार हो गई और महिला थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई तो सब हैरान रह गए। महिला थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। मेडिकल करा लेने के बाद लड़की के बयान पर पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, और महिला थाने की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

इधर, एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।