LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : शिवहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime : शिवहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर की यु

SHEOHAR : जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तीया उतरी गांव मे बुधवार को दिन दहाड़े  गोलीवारी की घटना हुई है। गोली लगने से गांव के ही युवक गुड्डू ठाकुर जख्मी हो गए, जिनकी सीतामढी में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जबकि वार्ड सदस्य लालकृष्ण झा घायल हो गया है। जिसका शिवहर अस्पताल मे इलाज चल रहा है। घटना बुधवार  की बतायी जा रही है। 

ग्रामीणों की माने तो घटना का कारण आपसी वर्चस्व बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या चार थी। जिसमे दो अपराधी गांव के पश्चिम स्थित बांध की ओर भाग निकले और दो अपराधी पूरब की ओर से निकल गए। मृतक के पिता जग नारायण ठाकुर ने गोली मारनेवाले अपराधी का नाम अमन ठाकुर पिता संजीव ठाकुर बताया है। 

Diarch GO

ग्रामीणों के अनुसार गांव के सभी लोग अपने अपने दरवाजे पर बैठे ही थे कि अचानक गोली चलने आवाज आयी। गांव के लोग अचंभित हो गये और एक दूसरे से घटना की बावत पूछताछ करने लगे। लोगों का कहना है कि गोली मारने वाला गुड्डू ठाकुर का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। आज अचानक क्या हुआ है कि गांव मे फिर से खून-खराबा को अंजाम दिया गया है। 

दोस्तीया मे पूर्व मे ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है जिसमे कई अन्य की जाने जा चुकी है। घटना स्थल पर एसडीपीओ सुशील कुमार पहुंच कर मामले की जाच पड़ताल की है। कुख्यात संतोष झा इसी गांव का निवासी था जिसकी हत्या चार साल पूर्व डुमरा कोर्ट मे कर दी गयी थी। वही एसपी शैलेश कुमार ने बताया की मामले की जाँच की जा रहीं है। जल्द ही घटना मे शामिल अपराधी को गिरफ्तार किया जायेगा।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट