LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Politics : पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान से शिवहर जदयू में मचा सियासी भूचाल, पूर्व विधायक ने ठोका दावा, कहा आलाक़मान ने दिया है निर्देश

Bihar Politics : पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान से शिवहर जदयू

SHEOHAR : बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष बचे हैं। लेकिन अभी से ही राजनीतिक बिसात बिझने लगी है। शिवहर से अभी वर्तमान में चेतन आनंद विधायक है, जो राजद की टिकट पर चुनाव जीते थे। हालाँकि नीतीश कुमार की सरकार बचाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। अब जब विधानसभा चुनाव होना है तो चेतन आनंद जदयू से मुख्य उम्मीदवार के दावेदार है। ऐसे में कल सीतामढ़ी में पूर्व सांसद आनंद मोहन के दिए गए बयान की चेतन आनंद शिवहर के विधायक है और शिवहर से उम्मीदवार होंगे। उसके बाद शिवहर जदयू में घमासान मचा हुआ है। 

टिकट के दावेदार और दो बार के शिवहर से विधायक रहे मो सर्फूदिन ने आज शिवहर में कहा की आलाक़मान ने मुझे क्षेत्र भ्रमण की इजाजत दी है। जिसके बाद में लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे है। नाम लिए बगैर पूर्व विधायक ने कहा की जो लोग कहते है की शिवहर में वैकेंसी नहीं है वैसे लोगों को कहने का कोई मतलब नहीं है। किसी के हाथ में नहीं है,वैकेंसी तो एनडीए गठबंधन देंगी। इसमें किसकी वैकेंसी लगेगी। वह समय तय करेंगी। 

उन्होंने कहा कि मैं बतौर जदयू मे लगातार रहते हुए सभी चुनाव मे पार्टी के उम्मीदवार के लिए मेहनत कर जीत दिलवाया। अगर कोई बोलते हैं की वैकेंसी नहीं है तो वह उनका अपना निजी बयान है। यह गठबंधन का बयान नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पर मुझे पूर्ण भरोसा है और यात्रा के दौरान उन्होंने मुझे बुलाकर कहा आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा है की शिवहर सीट से इस बार अवसर जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने हमें कहा कि आप क्षेत्र का जनसंर्पक कीजिये और हमें शत प्रतिशत यह भरोसा है कि इस बार या अवसर हमें ही प्राप्त होगा।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट