LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Sheohar DM: प्रभार लेते ही मैदान में उतरीं डीएम प्रतिभा रानी, अफसरों को सख्त हिदायत-लंबित काम अब नहीं चलेंगे

Sheohar DM: प्रभार ग्रहण करने के बाद से ही शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।

DM Pratibha Rani swings into action
प्रभार लेते ही मैदान में उतरीं डीएम प्रतिभा रानी- फोटो : reporter

Sheohar DM: प्रभार ग्रहण करने के बाद से ही शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। जिले के स्थापना के बाद पहली बार किसी महिला अधिकारी की डीएम के रूप में तैनाती हुई है और शुरुआत से ही उनका प्रशासनिक अंदाज साफ संकेत दे रहा है कि अब कामकाज में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। लंबित योजनाएं हों या आम जनता से जुड़े कार्य—डीएम ने साफ शब्दों में अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया है।

इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम डीएम प्रतिभा रानी ने शिवहर प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने RTPS से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की और अंचल अधिकारी को लंबित आवेदनों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने साफ कहा कि आम लोगों के काम में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

Diarch GO

प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी कर्मियों से उनके आवंटित कार्यों और कार्य प्रगति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों को लेकर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधूरे आवास जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं। इसके साथ ही जिला श्रम कार्यालय तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम ने सरसौला मठ पोखर और मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया। मठ परिसर में जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत स्थित कुंए की सफाई को लेकर उपस्थित मुखिया और पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

NSIT
Nsmch

इसके अलावा डुमरी कटसरी प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर पंचायत के भटहाँ गांव में डीएम ने उच्च विद्यालय, जीविका केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन जीविका केंद्र के शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने तथा परिसर में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अविनाश कुणाल, डीपीआरओ अनुराग कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम प्रतिभा रानी के इस सक्रिय और सख्त रुख से साफ है कि शिवहर में अब प्रशासनिक सुस्ती पर लगाम लगेगी और योजनाएं कागज से निकलकर जमीन पर दिखेंगी।

रिपोर्ट- मनोज कुमार