LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: 15 फीट ऊँचे तटबंध पर बेझिझक चढ़ीं डीएम प्रतिभा रानी, बागमती की पुरानी धारा का किया निरीक्षण, जमीन पर खड़े होकर लिया हालात का जायज़ा

Bihar News:जमीनी हकीकत दफ्तरों से नहीं, मैदान में उतरकर ही दिखती है, इस बात को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने एक बार फिर साबित कर दिया।...

DM Pratibha Rani Climbs 15Ft Embankment to Inspect Bagmati
15 फीट ऊँचे तटबंध पर बेझिझक चढ़ीं डीएम प्रतिभा रानी- फोटो : reporter

Bihar News: जमीनी हकीकत दफ्तरों से नहीं, मैदान में उतरकर ही दिखती है, इस बात को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने एक बार फिर साबित कर दिया। पिपराही प्रखंड के ललुआ क्षेत्र में बागमती नदी की पुरानी धारा की उड़ाही के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम ने लगभग 15 फीट ऊँचे तटबंध पर बिना किसी हिचक के चढ़कर स्थिति का जायज़ा लिया। जहां अन्य अधिकारी तटबंध पर चढ़ने को लेकर संकोच करते नजर आए, वहीं डीएम प्रतिभा रानी ने धूल-मिट्टी और कठिन रास्ते की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचकर कार्य की बारीक समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बागमती नदी की पुरानी धारा में चल रहे उड़ाही कार्य को देखा और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों को भरोसा दिलाया गया कि यह परियोजना सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके ठोस नतीजे जमीन पर दिखेंगे।

Diarch GO

डीएम ने बताया कि सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से बागमती नदी की पुरानी धारा की उड़ाही कर उसे गंडक नदी से जोड़ा जाएगा। इस योजना के पूरा होने से शिवहर जिले के लोगों को बाढ़ और कटाव से राहत मिलेगी, वहीं किसानों को साल भर बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस परियोजना को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नदियों को जोड़ने की परियोजना को गति देने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी स्तर पर देरी न हो।

NSIT
Nsmch

मौके पर एडीएम मेधावी, एसडीएम अविनाश कुणाल, योजना पदाधिकारी संदीप कुमार, बीडीओ आदित्य सौरभ सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम की सक्रियता और फील्ड में उतरकर निरीक्षण करने की शैली को स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक संजीदगी का मजबूत संदेश बताया।

रिपोर्ट- मनोज कुमार