LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : 65 की उम्र मे लौटी राणा की जवानी ! बेलसंड से बसपा उम्मीदवार ने महावीरी झंडा में तलवार के साथ दिखाया करतब, हैरान रह गए श्रद्धालु

Bihar News : 65 साल की उम्र बसपा प्रत्याशी ने तलवार से अनोखा करतब दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया. उनका करतब देखने के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा......पढ़िए आगे

Bihar News : 65 की उम्र मे लौटी राणा की जवानी ! बेलसंड से बस
राणा की लौटी जवानी - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : विधानसभा का चुनाव हों रहा है वही, नेताजी की गतिविधियां जनता के बीच तेजी से बढ़ रही हैं। इस क्रम में शिवहर लोकसभा के बेलसंड विधानसभा के बसपा उम्मीदवार राणा रणधीर सिंह का आज़ छठ परना के दिन महाँवीरी झंडा मे लोगों के साथ परम्परागत लाठी भाजने का वीडियो बहुत वायरल हों रहा है।

लोग कह रहे है की करीब 65 वर्ष की उम्र मे इस तरह लाठी भाजना अपने आप मे बड़ी बात है। साथ ही युवा पीढ़ी के लिए संदेश है। आज़ बेलसंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित महावीरी झंडा मेले में अपने जुझारू अंदाज़ का प्रदर्शन किया। राणा रणधीर सिंह चौहान ने मेले में परंपरागत लाठी के साथ करतब दिखाए। 

Diarch GO

मेले उनका प्रवेश ही देखने लायक था, और जैसे ही उन्होंने लाठिया भांजना शुरू किया। पूरे स्थल में तालियों और जयकारों की गूंज गूंज उठी। उनके करतब ने न केवल बच्चों और युवाओं को बल्कि बूढ़े नागरिकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। महावीरी झंडा मेले की यह परंपरा वर्षों पुरानी है और इसे स्थानीय ग्रामीण संस्कृति का प्रमुख उत्सव माना जाता है। 

बेलसंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मेले का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब राणा रणधीर सिंह चौहान ने लोगों के साथ मिलकर परंपरागत खेलों और झंडा उठाने की रस्मों में हिस्सा लिया।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट