LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर में बिहार के एक छात्र का हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव,जांच जारी

IIT Kharagpur Student Death: बिहार के शिवहर जिले के निवासी आईआईटी खड़गपुर के मदनमोहन मालवीय हॉल स्थित छात्रावास में रविवार को तीसरे वर्ष के बीटेक छात्र का शव फांसी पर लटका मिला

IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर में बिहार के एक छात्र का हॉस्ट
आईटी खड़गपुर में बिहार के एक छात्र का हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानि आईआईटी में फिर एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी है. इस बार यह दुखद घटना खड़गपुर आईआईटी कम्पस में घटित हुई है. मकतुल छात्र का शव उसके परिसर के मदनमोहन मालवीय हॉल के एसडीएस ब्लॉक छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकता मिला है. मृत छात्र का नाम मोहम्मद आसिफ कमर है. वह सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तृतीय वर्ष का छात्र था. 

मकतुल आसिफ उसके दोस्तों और छात्रावास अधीक्षक के हवाले से बताया कि कमर सिविल इंजीनियरिंग विभाग का तृतीय वर्ष का छात्र था और शनिवार रात से उसका दरवाजा अंदर से बंद था.रविवार की सुबह के सहपाठियों ने उसे बार-बार बुलाया, लेकिन उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला. वह फोन भी नहीं रिसीव कर रहा था. इसके बाद विद्यार्थियों ने छात्रावास और आईआईटी प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी तो कैंपस में स्थित पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी गई और उन्होंने दरवाजा तोड़ कर मोहम्मद आसिफ कमर को बाहर निकाला. उसे बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आसिफ की मौत की पुष्टि होने के बाद में पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजदिया. उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है.