LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar accident - पिकअप की चपेट में आए जख्मी युवक की सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल

Bihar accident - पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत को लेकर गुस्साए लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

Bihar accident - पिकअप की चपेट में आए जख्मी युवक की सदर अस्प
शिवहर में एक्सीडेंट में युवक की मौत- फोटो : मनोज कुमार

Sheohar - सदर अस्पताल शिवहर में पिकअप की ठोकर से घायल युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने जम कर बवाल करते हुए अस्पताल व्यवस्था पर आपत्ति जताई। आकर्षित लोगों को समझने के लिए शिवहर थाना एवं पिपराही थाना पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं। 

गौरतलब है कि गांधी चौक के पास आज सुबह के 10:00 बजे एक अज्ञात पिकअप ने कमरौली से जा रहे बाइक सवार एक युवक को ठोकर मार दी थी, पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज जारी था। अभी थोड़ी देर पहले इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत पर उनके परिजनों एवं आक्रोशित लोगों ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों एवं एक्सरे टेक्नीशियन के द्वारा जल्दी से काम नहीं करने के कारण युवक की मौत हो गई है। 

बताते चलें कि 19 वर्षीय सुधीर कुमार पिता गोपाल राय वार्ड नंबर 5 पिपराही प्रखंड के कमरौली निवासी को सुबह तकरीबन 10:00 बजे गांधी चौक के पास पीछे से आ रहे पिकअप ने ठोकर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शिवहर और पिपराही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

एसडीएम अविनाश कुणाल ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

NSIT
Nsmch

पूर्व मुखिया सुमित कुमार वर्मा उर्फ दीपू जी, समाजसेवी संजीत कुमार यादव ने बताया है कि समुचित इलाज के अभाव में युवक की मृत्यु हुई है। लगातार सदर अस्पताल मे डाक्टर और कर्मियों की लापरवाही से मरीजों की जान जाती है. बावजूद कभी भी कोई करवाई नही होता है.

शिवहर से मनोज कुमार