LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar school case: शिवहर स्कूल छेड़छाड़ मामला! छात्राओं के प्रदर्शन के बाद आरोपी शिक्षक पर FIR, जांच जारी

Bihar school case: बिहार के शिवहर जिले के प्रोजेक्ट बालिका स्कूल में छात्रा से कथित गलत हरकत का मामला सामने आया। छात्राओं के प्रदर्शन के बाद आरोपी शिक्षक पर FIR दर्ज, प्रशासन जांच में जुटा।

 Bihar school case
छात्रा से कथित तौर पर गलत हरकत का मामला - फोटो : social media

 Bihar school case: बिहार के शिवहर जिले में एक बार फिर स्कूल से जुड़ा संवेदनशील मामला सामने आया है। शहर स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। आरोप सामने आने के बाद विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में छात्राएं, छात्र व अभिभावक न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

कलेक्ट्रेट परिसर में करीब एक घंटे तक जोरदार प्रदर्शन होता रहा। छात्राओं का कहना था कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ केवल जांच नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। प्रदर्शन बढ़ता देख जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया।

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं से बातचीत की और उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

पीड़ित छात्रा के पिता की ओर से दिए गए आवेदन

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि पीड़ित छात्रा के पिता की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नगर थाना और महिला थाना दोनों ही इस मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के प्राचार्य दीपक सिंह ने घटना को लेकर अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि जिस दिन की बात कही जा रही है, उस दिन वे अवकाश पर थे। उन्होंने बताया कि स्कूल में मोबाइल फोन लाने की मनाही है और एक छात्रा को मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर शिक्षक ने उसे डांटा और मोबाइल जब्त किया था। उनके अनुसार, इसी घटना को गलत तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

शिक्षक ने अभिभावकों से शिकायत करने की बात कही

हालांकि छात्राओं के आरोप इससे कहीं ज्यादा गंभीर हैं। उनका कहना है कि मोबाइल पकड़े जाने के बाद शिक्षक ने अभिभावकों से शिकायत करने की बात कही। इसी दौरान कथित तौर पर छात्रा ने एक हजार रुपये देने की बात कही, जिसके बाद शिक्षक ने पैसों के बदले गलत मांग रखी। छात्राओं का दावा है कि इस घटना से छात्रा मानसिक रूप से टूट गई और स्कूल परिसर में ही रोने लगी, बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई।छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने इस घटना की सूचना छात्रा के परिवार को समय पर नहीं दी। शाम करीब चार बजे के बाद किसी तरह से परिजनों को जानकारी मिली, जिसके बाद वे स्कूल पहुंचे और मामला सामने आया।