LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Election 2025 : शिवहर के 53 पंचायतों में अम्बा दक्षिणी पंचायत का दबदबा, 38 सालों तक पंचायतवासी नेता को भेजा विधानसभा...

Bihar Election 2025 : शिवहर के पिछले 38 सालों से एक ही पंचायत के नेताओं का दबदबा है. एक बार फिर यहाँ चुनावी दंगल है.......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : शिवहर के 53 पंचायतों में अम्बा दक्षिणी
शिवहर में किसका दबदबा - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : शिवहर जिला का एक मात्र विधानसभा शिवहर जहाँ कई रिकॉर्ड हुए है, वही एक रिकार्ड यह भी है की शिवहर विधानसभा एक ही पंचायत अंबा दक्षिणी का 38 साल प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। 1972 से लगातार 27 साल शिवहर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा ने जहाँ विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। वही उनके पुत्र अजीत कुमार झा करीब 6 साल विधायक रहे। 

उसके बाद कुछ परिस्थिति बदली। बीच के अवधि में ठाकुर राणा रत्नाकर सत्यनारायण प्रसाद और संजय गुप्ता को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। तत्पश्चात पुनः 2010 में अंबा दक्षिणी पंचायत शिवहर के मानचित्र पर छा गया और 2010 से 2020 तक जदयू के टिकट पर मोहम्मद सरफुद्दीन उम्मीदवार रहे और जीत हासिल की। 

इस बार के विधानसभा चुनाव में जहां चार उम्मीदवार अपनी जीत के लिए संघर्ष कर रही है, जिसमें जदयू से डॉक्टर श्वेता गुप्ता, राजद से नवनीत कुमार झा जनसुराज से नीरज सिंह और बसपा से मोहम्मद सरफुद्दीन चुनाव अखाड़े में है। 

ऐसे में राजद उम्मीदवार नवनीत झा और बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सरफुद्दीन अंबा दक्षिणी पंचायत से ही आते हैं। क्या शिवहर का इतिहास फिर से दोहराया जाएगा की अंबा दक्षिणी पंचायत को फिर विधायक बनने का मौका मिल पाएगा या बहुत बड़ा प्रश्न बना हुआ है। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट