LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: डीजे की तेज आवाज ने ली बच्ची की जान, 14 साल की लड़की की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार के शिवहर में डीजे री आवाज सुन एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां बच्ची की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाया है।

मौत
बच्ची की गई जान - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के शिवहर जिले में एक मासूम बच्ची की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज की जगह खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया।

क्या है पूरा मामला?

बुधवार की देर रात शिवहर नगर परिषद के वार्ड 05 निवासी प्रमोद साह की बेटी पिंकी कुमारी को अचानक हार्ट अटैक आया। परिजनों के अनुसार, पास में चल रही शादी समारोह में बज रहे डीजे की तेज आवाज से बच्ची को परेशानी हुई और उसने दम तोड़ दिया। बिना देर किए परिजन बाइक से आनन-फानन बच्ची को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्ची की जान चली गई।

Diarch GO

परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा

मासूम की मौत के बाद परिजन बेहद आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में जमा हो गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

सभापति ने भी मानी लापरवाही

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि“यह स्पष्ट रूप से डॉक्टर और अस्पताल की लापरवाही का मामला है। मैं स्वयं जिला पदाधिकारी से मिलकर संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों के खिलाफ आवेदन दूंगा और सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा।” वहीं सूचना पर शिवहर थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार