LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : शिवहर DDC बृजेश कुमार के ठिकानों पर 7 घंटे चली छापेमारी, 1.86 करोड़ की अवैध संपत्ति का हुआ खुलासा, निगरानी की टीम ने कई दस्तावेज किये जब्त

Bihar News : शिवहर डीडीसी के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने 7 घंटे तक छापेमारी की. जहाँ 1.86 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है........पढ़िए आगे

Bihar News : शिवहर DDC बृजेश कुमार के ठिकानों पर 7 घंटे चली
डीडीसी के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार के आवास और कार्यालय में चल रही छापेमारी करीब 7 घंटे बाद समाप्त हो गयी। इस दौरान टीम कई दास्तावेज अपने साथ लें गईं है। निगरानी इकाई के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच प्रक्रिया अभी जारी है। वहीँ सभी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

बताया गया कि इस मामले में आय से अधिक संपत्ति के चार अलग-अलग केस दर्ज हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने शिवहर स्थित कार्यालय, बेतिया स्थित आवास और सीतामढ़ी स्थित ससुराल सहित कई ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान ऐसे कई दस्तावेज भी मिले हैं, जो कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति के संकेत देते हैं। 

Diarch GO

छापेमारी के दौरान टीम ने डीडीसी को साथ रखकर कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी जुटाईं। इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही जिले में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई।

डीडीसी बृजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वैध आय के स्रोतों से लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जिसका कोई संतोषजनक हिसाब वे नहीं दे सके हैं। निगरानी विभाग की टीम द्वारा वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों के विवरण, निवेश संबंधी कागजातों और अन्य संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट