LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Badlaav Yatra: बिहार के शेखपुरा में बदलाव यात्रा में पीके की सभा, बारिश के बावजूद 20 हजार से ज्यादा की भीड़, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा संदेश

Bihar Badlaav Yatra: शेखपुरा के मेहुस हाई स्कूल मैदान में प्रशांत किशोर की बिहार बदलाव यात्रा में 20 हजार से अधिक लोग जुटे। बारिश के बावजूद पीके का संबोधन सुनने को लोग डटे रहे। पीके ने रोजगार, शिक्षा और पलायन रोकने पर जोर दिया।

Bihar Badlaav Yatra
बिहार बदलाव यात्रा के तहत प्रशांत किशोर की सभा - फोटो : news4nation

Bihar Badlaav Yatra: शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के मेहुस हाई स्कूल मैदान ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को इतिहास रच दिया. बिहार बदलाव यात्रा के तहत आयोजित प्रशांत किशोर (पीके) की सभा देखने-सुनने के लिए 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.हालांकि सभा के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसका असर जनसैलाब पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा. लोग भीगते हुए कुर्सियां सिर पर रखकर पीके का संबोधन सुनते रहे.

हालांकि भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशांत किशोर को अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ गया.इस बीच अचानक वे मंच पर से नीचे मैदान में उतर गए और युवाओं और लोगों से हाथ मिलाने लगे.भारी बारिश के बीच भी पीके से हाथ मिलाने के लिए भी लोगों में काफी उत्साह देखा गया. पूरा भाषण नहीं होने के कारण हजारों लोगों को थोड़ी मायूसी तो हुई लेकिन प्रशांत किशोर ने कहा कि अगली बार आप लोगों से जल्द ही मुलाकात करेंगे.

प्रशांत किशोर का बयान

इस दौरान अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि "पिछले 30 साल से बिहार की राजनीति पर वही चेहरे हावी हैं जिन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का भला किया. गरीब और आम जनता अब भी बदहाल है.अब वक्त आ गया है कि जनता बदलाव करे और अपने बच्चों के भविष्य के लिए नई दिशा चुने.

बिहार के नौजवानों के पास अपार संभावनाएं

उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों के पास अपार संभावनाएं हैं, लेकिन उन्हें सही अवसर और सही नेतृत्व नहीं मिला.हमें ऐसा बिहार बनाना है जहां शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था यहीं हो, ताकि किसी को पलायन न करना पड़े.पीके ने कहा कि आने वाले समय में अगर जनता उनके साथ आती है तो शिक्षा और स्वास्थ्य को नई मजबूती दी जाएगी.उन्होंने कहा,

NSIT
Nsmch

"जाति और धर्म की राजनीति ने बिहार को पीछे धकेल दिया है. अब वक्त है कि लोग इससे ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य और बिहार के विकास के बारे में सोचें.सभा स्थल पर मौजूद भीड़ का उत्साह बारिश से भी कम नहीं हुआ. लोग लगातार नारों और तालियों से पीके का स्वागत करते रहे.माहौल में उत्साह और उम्मीद दोनों झलक रहा था.

परदेसी मजदूर और बेरोजगार युवाओं की देखी गई संख्या

सभा में सबसे ज्यादा संख्या परदेसी मजदूर और बेरोजगार युवाओं की देखी गई. यहां तक की लखीसराय से भी अपना पैसा खर्च करके प्रदेश में मजदूरी करने वाले सैकड़ो लोग प्रशांत किशोर को सुनने में पहुंचे थे. लोगों ने कहां की प्रशांत किशोर हम मजदूरों की नई उम्मीद है. प्रदेश में जब कोई बिहारी कहकर गाली देता है, मारता पिटता है तो तमाम नेता चुप रहते हैं. लेकिन प्रशांत किशोर अकेला है जो हम लोग सब लोगों के लिए लड़ रहा है. इसलिए इस बार जाति और धर्म से ऊपर उठकर बिहार में रोजगार, पलायन, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर ही वोट करेंगे.

कई बरिष्ठ लोगों ने जनता को संबोधित किया

प्रशांत किशोर के पहुंचने से पहले सभा को जनसुराज के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार, वरिष्ठ नेता डॉ मधुकर कुमार, विधानसभा के संभावित प्रत्याशी कैप्टन मुकेश सिंह, धर्मउदय कुमार, सहित कई बरिष्ठ लोगों ने जनता को संबोधित किया. सभी ने एक और में कहा कि इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए, पलायन रोकने के लिए, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने के लिए तथा रोजी रोजगार के लिए वोट कीजिए.अंत में प्रशांत किशोर अपने गाड़ी के रूफ पर बैठकर युवाओं से हाथ मिलाते हुए पटना की ओर रवाना हो गए.

शेखपुरा से उमेश कुमार की रिपोर्ट