LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: मस्ती में बदमाशी! नर्तकी के साथ डांस करते युवक ने लहराया हथियार, पुलिस हुई सख्त

युवक हाथ में हथियार लिए नर्तकी के साथ ठुमके लगा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि हथियार में 10 रुपये का नोट भी लगाया गया है, जिसे दिखाते हुए वह लोगों के बीच अकड़ दिखा रहा है।

Bihar Crime: मस्ती में बदमाशी! नर्तकी के साथ डांस करते युवक
मस्ती में बदमाशी! - फोटो : reporter

Bihar Crime: रोहतास जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बघैला थाना क्षेत्र के नोनियाडीह में एक कार्यक्रम के दौरान युवक का नर्तकी संग डांस करते हुए अवैध हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाथ में हथियार लिए नर्तकी के साथ ठुमके लगा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि हथियार में 10 रुपये का नोट भी लगाया गया है, जिसे दिखाते हुए वह लोगों के बीच अकड़ दिखा रहा है। न्यूज4नेशन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मामले के संज्ञान में आते ही रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Diarch GO

अवैध हथियार के खुलेआम प्रदर्शन और डांस का यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें समाज और कानून दोनों के लिए खतरनाक हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और आमजन पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि अपराधियों के हौसले भी उजागर करती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और युवक का आपराधिक बैकग्राउंड क्या है।रोहतास पुलिस का कहना है कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत