LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025 : एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के प्रचार में पहुंचे पवन सिंह पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, जमकर किया बवाल, कहा-जिसने पत्नी का सम्मान नहीं किया, वो....

Bihar Election 2025 : रोहतास में रोड शो कर रहे पावर स्टार पवन सिंह पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित महिलाओं ने जमकर बवाल काटा और कहा जो पत्नी का सम्मान नहीं करें वो......

Bihar Election 2025 : एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के प्रचार मे
पवन सिंह का विरोध - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भोजपुरी फिल्म स्टार और गायक पवन सिंह के रोड शो के दौरान हंगामा देखने को मिला। तिलौथू से सासाराम तक निकाले गए इस रोड शो के दौरान राजद समर्थकों ने ‘पवन सिंह मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार, पवन सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी एवं सासाराम विधानसभा की प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। तिलौथू में जैसे ही पवन सिंह का काफिला पहुंचा, वहां राजद समर्थकों ने पार्टी के झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

वहीं, सासाराम में भी पवन सिंह के विरोध में महिलाओं ने भी नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि “जो व्यक्ति अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सका, वह किसी महिला प्रत्याशी के लिए प्रचार कैसे कर सकता है।”

सासाराम और तिलौथू दोनों जगहों पर पवन सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। भोजपुरी सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उनके फैन बेकाबू हो गए। कई जगह लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि रोड शो तय समय से काफी देर बाद शुरू हुआ, जिसके कारण कार्यक्रम को जल्दी-जल्दी समाप्त करना पड़ा। इस वजह से कई प्रशंसक नाराज भी दिखे और आयोजन में अव्यवस्था के हालात बन गए। कुल मिलाकर, पवन सिंह का यह चुनावी रोड शो सासाराम और तिलौथू दोनों जगह चर्चा का विषय बन गया—जहां एक ओर भारी भीड़ और समर्थन दिखा, वहीं विरोध और नारेबाजी ने भी माहौल को गर्म कर दिया।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट