LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अभी आधी वोटिंग हुई है, लेकिन परिणाम पूरा आ गया, बोले अखिलेश यादव - एक नौजवान को सीएम बनाने के लिए चली बदलाव की हवा

अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार के पहले चरण की वोटिंग में ही चुनाव का फैसला हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता नौजवान को सीएम बनाना चाहती है।

अभी आधी वोटिंग हुई है, लेकिन परिणाम पूरा आ गया, बोले अखिलेश

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां नोखा विधानसभा क्षेत्र के नासरीगंज में राजद के प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनिता देवी के चुनाव प्रचार करने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि बिहार में अभी आधी सीटों पर चुनाव हुआ है। लेकिन परिणाम पूरा आ गया है। पहले चरण में जिस तरह से महागठबंधन की हवा चली है। इसके बाद यह तय हो गया है कि पहले चरण के चुनाव में ही महागठबंधन ने बढ़त बना दी है और इस बार बिहार एक नौजवान को मुख्यमंत्री बनना चाहते है और इसी के लिए बिहार में पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है। 

उन्होंने सरकार पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया तथा कहा की लालटेन वालों ने सरकार के द्वारा वोट चोरी होने के बावजूद बिहार में बढ़त बना ली है। बता दे की नासरीगंज में उन्होंने अनीता देवी के लिए वोट मांगा। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार