LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : पति पवन सिंह के घर पहुंची पत्नी ज्योति सिंह, पीछे से आ धमकी पुलिस, फिर जानिए क्या हुआ.....

Bihar News : पति पवन सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पत्नी ज्योति सिंह पहुंची. लेकिन पीछे से अचानक पुलिस पहुँच गयी....जानिए क्या हुआ

Bihar News : पति पवन सिंह के घर पहुंची पत्नी ज्योति सिंह, पी
पति के पास पहुंची ज्योति सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। ख़बरों के अनुसार, ज्योति सिंह शनिवार को पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं, जहां पुलिस को देखकर वह भावुक हो गईं और रोने लगीं। ज्योति सिंह ने एक वीडियो में दावा किया कि लोगों के कहने पर वह अपने पति के घर आई थीं, लेकिन उन्हें बार-बार बेइज्जत किया जा रहा है और अब पुलिस धमकी दे रही है। उन्होंने सवाल किया, "अपने पति के घर आना कोई जुर्म है जो पुलिस मुझे धमकी दे रही है?"

वीडियो में कहा

वीडियो में ज्योति सिंह को कहते हुए सुना गया, “मैं अपनी अपने पति पवन सिंह के घर आई हूं। पवन सिंह ने मेरे ऊपर FIR की है। हम आपके (प्रशंसकों) कहने पर यहां आये थे क्योंकि आपने कहा था कि भाभी आप जाइये, देखते हैं कौन निकालता है? मैं उनकी पत्नी बनके यहां आई हूं। देखिये पुलिस के लोग हमको लेने आए हैं।”

पति पवन सिंह को किया था भावुक पोस्ट

इससे पहले, ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने पति पवन सिंह और उनके परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “प्रिय पति देव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे और आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे।”

आगे लिखा

ज्योति ने आगे विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया था, “अगर आप कहीं और भी होंगे तो मैं आपका इंतजार अगले दो दिन तक वहां करूंगी या फिर आप जहां भी मुझे बुलाएंगे मैं आपसे मिलने वहां आ जाऊंगी। तो विनम्र निवेदन है कि आप मुझसे जरूर मिलें। बहुत सारी बातें करनी हैं और बहुत कुछ निर्णय आपके साथ बैठकर लेना है। इसलिए आप प्लीज मुझसे जरूर मिलिएगा। आपकी पत्नी ज्योति।” बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। ज्योति सिंह पहले भी पवन सिंह पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट