LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : रोहतास में तुतला भवानी सहित कई जलप्रपातों में अचानक बढ़ा पानी, पर्यटकों के आवाजाही पर लगी रोक

Bihar News : भारी बारिश की वजह से रोहतास के तुतला भवानी सहित कई वाटर फाल में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ गया है. जिसकी वजह से पर्यटकों के आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : रोहतास में तुतला भवानी सहित कई जलप्रपातों में अ
तुतला भवानी में बढ़ा पानी - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास जिले की कैमूर पहाड़ी में स्थित मां तुतला भवानी वॉटरफॉल, मांझर कुंड और अन्य जलप्रपातों में बुधवार को तेज बारिश के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जहां एक ओर झरनों का दृश्य और भी मनोरम हो गया है, वहीं दूसरी ओर डूबने व बहने का खतरा भी काफी बढ़ गया है।

प्राकृतिक आपदाओं का खतरा  

तुतला भवानी धाम और मांझर कुंड हर साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं, खासकर मानसून के मौसम में। लेकिन इस मौसम में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है, जिसको लेकर वन विभाग लगातार पर्यटकों से सतर्कता बरतने और निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

सैलानियों को आकर्षित करते हैं मानसून में झरने

कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड, सीता कुंड, धुआं कुंड, महादेव खोह, तुतला भवानी, हनुमान धारा, भूतहिया, बूढ़न, नकटा क्षील, मेहवा और गायघाट जैसे जलप्रपात मानसून में अपने पूरे सौंदर्य के साथ लोगों को आकर्षित करते हैं। बिहार सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक इन स्थलों पर पहुंचते हैं। बादलों से ढके आसमान और पहाड़ों से गिरते झरनों की छटा कैमूर की वादियों को जीवंत कर देती है।

वन विभाग का अलर्ट: पर्यटकों पर रोक

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर रोहतास वन प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख जलप्रपातों में जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। वन विभाग ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आग्रह किया है कि अगली सूचना तक किसी भी जलप्रपात पर न जाएं और सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करें। विशेष रूप से तुतला भवानी जलप्रपात पर अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट