LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम का ग्रामीणों ने किया विरोध, बैरंग लौटे वापस

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : रोहतास में जन संपर्क के दौरान पूर्व मंत्री मुरारी गौतम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. जिसके बाद मुरारी गौतम को बैरंग वापस लौटना पड़ा......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : जनसंपर्क के दौरान विधायक मुर
मुरारी गौतम का विरोध - फोटो : RANJAN

SASARAM : जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र में एलजेपी(रामविलास) के प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। यह विरोध शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव में उस समय हुआ जब विधायक चुनावी प्रचार में पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, सोनहर गांव की एक महिला ने विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के सामने खुलकर विरोध जताया। महिला ने कहा कि “जब मेरे परिवार का मरीज पटना के अस्पताल में भर्ती था, तब मैंने बार-बार आपको फोन किया। लेकिन आपने एक बार भी फोन नहीं उठाया। उस समय जरूरत थी, तब आप नहीं आए, अब वोट के समय याद आ गई जनता।”

महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “इस गांव से आपको एक भी वोट नहीं मिलेगा।” इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी समर्थन में आवाज उठाई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। बताया जाता है कि मुरारी प्रसाद गौतम वर्ष 2020 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

गांव में विरोध बढ़ता देख विधायक मुरारी प्रसाद गौतम को तत्काल वहां से निकलना पड़ा। जिस तरह से जनता का आक्रोश देखने को मिला, उससे यह साफ है कि स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक बनने के बाद मुरारी प्रसाद गौतम ने क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। कई बार जनसमस्याओं को लेकर संपर्क करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, विपक्षी दल इसे जनता का गुस्सा बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इस बार जनता जवाब देगी।

चुनावी माहौल के बीच इस तरह का विरोध मुरारी प्रसाद गौतम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। चेनारी सीट पर मुकाबला पहले से ही दिलचस्प है, ऐसे में जनता का असंतोष आगामी परिणामों पर असर डाल सकता है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट