LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: राजद विधायक का भारी विरोध, ग्रामीणों ने बीच सड़क पर रोककर जमकर काटा बवाल

Bihar News: राजद विधायक का रोहतास में जमकर विरोध हुआ। ग्रामीणों ने बीच सड़क पर विधायक को घेर लिया और सड़क कब तक बनेगी ये सवाल पूछने लगे वहीं विधायक जी को किसी तरह भीड़ से निकाला गया...

राजद विधायक
राजद विधायक का विरोध - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी अपने अपने स्तर से चुनावी तैयारी में जुटे हैं। विधायक अपने अपने क्षेत्रों का दौरा करने लगे हैं। ऐसे में विधायकों का विरोध भी जमकर हो रहा है। जिन क्षेत्रों में विकास के एक भी काम नहीं हुए हैं वहां विधायक के पहुंचते ही ग्रामीण विरोध करने लग रहे हैं। 

राजद विधायक का विरोध

ताजा मामला रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र का है। जहां राजद विधायक विजय कुमार मंडल को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विधायक क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।

Diarch GO

सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीण 

ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में अब तक सड़क नहीं बनी है, जिससे उन्हें आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विधायक से शिकायत की गई, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं मिला।

विधायक को सुरक्षित लाया गया बाहर 

विरोध बढ़ता देख स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सुरक्षाकर्मियों की मदद से विधायक को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। गौरतलब हो कि 6 अक्टूबर के बाद चुनाव का ऐलान होगा। वहीं नवंबर में मतदान और परिणाम आएगा। ऐसे में सभी पार्टी तैयारी में जुटी है। 

NSIT
Nsmch

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट