LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

निगरानी का शिकंजा: शिक्षकों का वेतन निर्धारण करने के एवज में 14 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तैनात एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया है। आरोपी शिक्षकों का वेतन निर्धारण (Pay Fixation) करने के बदले घूस की मांग कर रहा था

निगरानी का शिकंजा: शिक्षकों का वेतन निर्धारण करने के एवज में

Patna/Rohtas : बिहार में भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रोहतास जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अकोढ़ी गोला स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर चन्दन कुमार शर्मा को 14,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है । यह गिरफ्तारी आज यानी 12 दिसंबर को अकोढ़ी गोला में गुड्डू कुमार के आवास के सामने की गई ।

मामले की जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि अकोढ़ी गोला के जतन बिगहा निवासी सुनील कुमार सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी । परिवादी सुनील कुमार सिंह का आरोप था कि आरोपी डाटा ऑपरेटर उनके और अन्य विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण (पे-फिक्सेशन) करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था । शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने का आरोप सही साबित हुआ ।

आरोप की पुष्टि होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विन्ध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष धावादल (Trap Team) का गठन किया गया । इस टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए डाटा ऑपरेटर चन्दन कुमार शर्मा को घूस की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा ।

आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2025 में निगरानी ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज की गई यह 107वीं प्राथमिकी है । यह इस साल का 87वां 'ट्रैप' केस है। इन कार्रवाइयों में अब तक कुल 96 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है और कुल 35 लाख 16 हजार 500 रुपये की बरामदगी की गई है ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अनिल कुमार