LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar politics - शहर की समस्याओं से जुड़े सवाल सुन तमतमा गए नीतीश कुमार के मंत्री, मीडिया पर उतारा गुस्सा, दी नसीहत – कैमरा छोड़ो, पिस्तौल लेकर चलो

Bihar politics - मीडिया के सवालों से बिहार के नगर विकास मंत्री गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि वह लोग कैमरा छोड़ दें और पिस्तौल लेकर चला करें। मंत्री का बयान वायरल हो गया है।

Bihar politics - शहर की समस्याओं से जुड़े सवाल सुन तमतमा गए
सासाराम में मीडिया से नाराज हो गए मंत्री जीवेश मिश्रा- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां सासाराम में नगर विकास विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा उस समय गुस्से में आ गए, जब उनसे कुछ पत्रकार नगर की समस्याओं से संबंधित ताबड़तोड़ सवाल करने लगे। 

इसके बाद नगर विकास मंत्री ने पत्रकारों को कहा कि आप हमारे मर्जी के खिलाफ हमारा बयान नहीं ले सकते हैं। आप लोग कैमरे की जगह अब पिस्तौल लेकर चलो। 

बता दें कि नगर विकास की करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करने मंत्री सासाराम पहुंचे थे। इस दौरान नगर में व्याप्त समस्याओं से संबंधित जब उनसे सवाल किया जाने लगा तो मंत्री पत्रकारों को धैर्य रखने की अपील करने लगे। 

हमारी मर्जी के बगैर नहीं ले सकते बयान

लेकिन जब मंत्री महोदय कार्यक्रम स्थल से निकलने लगे तो उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों, वार्ड पार्षदों तथा उपस्थित पत्रकारों के समक्ष कहने लगे कि हमारी मर्जी के खिलाफ हमसे कोई बयान नहीं ले सकता है। यही हाल रहा तो पत्रकारों को पिस्तौल लेकर चलना चाहिए। 

NSIT
Nsmch

लेकिन जब उन्होंने सामने कैमरा देखा तो बात को हंसी ठिठोली में उड़ाने की कोशिश की। मंत्री के गार्ड ने भी कैमरा पर्सन को आगे की रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया।

Report - ranjan kumar