LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान: जनता के बीच रहना उनकी खासियत', विपक्ष के अल्टीमेटम के बीच एनडीए का समर्थन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाली 'समृद्धि यात्रा' को लेकर बिहार की सियासत में नई सरगर्मी पैदा हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने यात्रा का समर्थन किया है।

नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान: ज

Sasaram : रोहतास दौरे पर आए उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी से शुरू होने वाली 'समृद्धि यात्रा' का स्वागत किया है। उन्होंने इसे जनता का आभार व्यक्त करने और जमीनी हकीकत जानने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया है।

जनता के बीच रहना नीतीश कुमार की विशेषता

रोहतास जिले के पटनमां में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सबसे बड़ी खूबी यही है कि वे लगातार जनता के बीच बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री को थोड़ा समय मिलता है, वे जनता की समस्याओं को सुनने और उनसे संवाद करने के लिए निकल पड़ते हैं।

यात्रा से प्रदेश को होगा बड़ा फायदा

कुशवाहा ने इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार पहले भी दर्जनों बार ऐसी यात्राएं कर चुके हैं, जिससे प्रदेश के विकास और योजनाओं की जमीनी स्थिति को समझने में काफी मदद मिली है। उनके अनुसार, समृद्धि यात्रा से बिहार के विकास कार्यों में और तेजी आएगी और सरकार को सीधे फीडबैक मिलेगा।

बड़े मैंडेट के बाद आभार व्यक्त करना जरूरी

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को जो बड़ा मैंडेट (जनादेश) दिया है, उसके बाद यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। मुख्यमंत्री का जनता के बीच जाकर उनका आभार व्यक्त करना एक सराहनीय कदम है, जिसका एनडीए के सभी घटक दल स्वागत करते हैं।

NSIT
Nsmch

विपक्ष के 'सवालों' और 'अल्टीमेटम' पर तंज

एक तरफ जहां तेजस्वी यादव ने सरकार को 100 दिनों का अल्टीमेटम दिया है, वहीं उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन ने एनडीए की एकजुटता को दर्शाया है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि काम करने वाली सरकार को किसी के शोर मचाने से फर्क नहीं पड़ता।

विकसित बिहार का संकल्प

कुशवाहा ने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार की यह यात्रा 'विकसित बिहार, सक्षम बिहार और पढ़ा-लिखा बिहार' के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस यात्रा को सफल बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।

रिपोर्ट - रंजन कुमार