LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics : पावर स्टार पवन सिंह की मुलाकात पर बोले उपेन्द्र कुशवाहा, कहा वापसी से एनडीए को मिलेगा फायदा, शाहाबाद और मगध में वोटों का रुकेगा विभाजन

Bihar Politics : उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की पवन सिंह की वापसी से एनडीए को मजबूती मिलेगी. वही शाहाबाद और मगध के इलाके में वोटों का विखराव भी रुकेगा......पढ़िए आगे

Bihar Politics : पावर स्टार पवन सिंह की मुलाकात पर बोले उपेन
पवन सिंह से मिलेगी मजबूती - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अभिनेता पवन सिंह के एनडीए में शामिल होने से NDA को निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहां की पिछले लोकसभा चुनाव में वोटो का बंटवारा हो गया था और वोट विभाजन के कारण विपरीत परिणाम सामने आए थे। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में हम लोग वोट का विभाजन रोक देंगे। ऐसे में सभी जगह एनडीए की जीत होगी। 

कुशवाहा ने कहा की इस बार के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए मजबूत रणनीति बना रही है और इस रणनीति के तहत यह तमाम वर्तमान गतिविधियां सामने आ रही है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि पवन सिंह के एनडीए में पुनः वापसी पर निश्चित रूप से एनडीए मजबूत होगा और वह हमेशा एनडीए की हक की बात करते है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की पवन सिंह एनडीए को मजबूत करने के पक्ष में काम करते हैं। ऐसे में शाहाबाद तथा मगध के क्षेत्र में एनडीए एक बार फिर से अपनी पकड़ को मजबूत करने जा रही है। बता दे की सासाराम के वेदा में एक वर्कशॉप का उद्घाटन करने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही।

बता दे की उपेंद्र कुशवाहा से कल भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने मुलाकात किया। उसके बाद खासकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। ऐसे में चर्चा है कि कुशवाहा तथा राजपूत वोटर की गोलबंदी इस चुनाव में देखने को मिल सकती है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट