LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

bihar politics - बिहार में अब उद्योगों की बहार: सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- 'संकल्प पत्र के वादे धरातल पर उतर रहे'

बिहार में उद्योगों को रफ्तार देने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने कमान संभाल ली है। सीएम की समीक्षा बैठक पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार 'संकल्प पत्र' के वादों को तेजी से पूरा कर रही है।

bihar politics - बिहार में अब उद्योगों की बहार: सीएम नीतीश क

Sasaram : बिहार में एनडीए की नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक किए जाने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। सासाराम दौरे के दौरान कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के दौरान एनडीए द्वारा जारी किए गए 'संकल्प पत्र' के वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

संकल्प पत्र पर तेजी से हो रहा काम 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए ने चुनाव से पहले जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसमें अन्य विषयों के अलावा सबसे ज्यादा जोर बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने पर था। मुख्यमंत्री की आज की समीक्षा बैठक उसी संकल्प को धरातल पर उतारने की एक अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने खुद विभागीय मंत्री की उपस्थिति में योजनाओं की समीक्षा की है, जो बिहार के भविष्य के लिए एक शुभ संकेत है।

युवाओं को रोजगार और किसानों को बाजार 

रालोमो सुप्रीमो ने उद्योग लगाने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार में अधिक से अधिक उद्योग लगने से सीधे तौर पर यहां के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही, किसानों को भी इसका बड़ा लाभ होगा। जब राज्य में यूनिट्स लगेंगी, तो किसानों द्वारा उत्पादित कच्चे माल और फसलों की खपत यहीं होगी, जिससे उन्हें अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा।

पहली कैबिनेट से ही उद्योग प्राथमिकता 

कुशवाहा ने याद दिलाया कि नई सरकार के गठन के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में भी उद्योग विभाग ही मुख्य एजेंडे में था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में औद्योगिक माहौल बनाने को लेकर बेहद तत्पर हैं। उन्होंने बिहार की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सीएम के नेतृत्व में संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे समय पर पूरे किए जाएंगे और जनता को जल्द ही जमीनी स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar