LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस और राजद पर हमला, बोले-"गाली-गलौज और बम की बातें स्तरहीन राजनीति"

Bihar Politics:राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता को गुमराह करने के लिए राजनीतिक मंचों का इस्तेमाल गाली-गलौज और बम-बारूद की बातें करने में कर रहे हैं।

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस और राजद पर हमला,
राजद कांग्रेस पर हमला - फोटो : RANJAN

Sasaram: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस और राजद पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता को गुमराह करने के लिए राजनीतिक मंचों का इस्तेमाल गाली-गलौज और बम-बारूद की बातें करने में कर रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा का मंच पीएम को गाली देने और पटना में बम-बारूद की बातें करने के लिए इस्तेमाल किया गया। इससे साफ है कि इन दलों के संस्कार ही ऐसे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की भाषा का कोई स्थान नहीं है। गाली और धमकी देकर जनता को प्रभावित करने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक है और ऐसी स्तरहीन राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

बता दें पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद, राहुल गांधी ने वहीं से पदयात्रा को संबोधित करते हुए एक सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने कहा, "बीजेपी के लोगों सावधान हो जाइए... हाइड्रोजन बम आ रहा है। वोट चोरी की सच्चाई है, पूरे देश को पता लगने जा रही है।" 

राहुल गांधी ने बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस क्रांतिकारी प्रदेश ने पूरे देश को यह संदेश दिया है कि 'वोट चोरी नहीं होने देंगे'। उन्होंने आगे कहा, "आने वाले वक्त में मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि हाइड्रोजन बम के बाद पीएम अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे।" राहुल गांधी ने बिहार में एक नया नारा भी दिया, 'वोट चोर, गद्दी छोड़'। उन्होंने दावा किया कि यह नारा अब चीन और अमेरिका में भी गूंज रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार