LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Road Accident : रोहतास में अनियंत्रित थार ने चार लोगों को रौंदा, महिला की मौके पर हुई मौत, बच्ची समेत दो लोग हुए जख्मी

Bihar Road Accident : रोहतास जिले में अनियंत्रित थार ने चार लोगों को रौंद दिया. जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : रोहतास में अनियंत्रित थार ने चार लोगों
अनियंत्रित थार का कहर - फोटो : ranjan

SASARAM : रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआं पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार वाहन ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 3 वर्षीय बच्ची समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा घटनाक्रम पास के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो हादसे की भयावहता को साफ दिखाता है।

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बिक्रमगंज–डेहरी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। वहीँ थार चालक व उसके साथ दो अन्य लोगों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों लोग शराब के नशे में धुत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस वाहन को जब्त कर चुकी है, और मामले की जांच जारी है। 

वहीँ बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर मोड़ के समीप रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भेड़ामोड़-पंजवारा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां लहसुन की बोरियों से लदी एक तेज रफ्तार ऑटो और सामने से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक पंजवारा की ओर जा रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार चुटारी दास (पिता- बुगन दास, निवासी- लखपुरा) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार विश्वकर्मा कुमार (पिता- रामदास, निवासी- लखपुरा) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल पंजवारा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, मृतक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। चुटारी दास की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे तो माहौल गमगीन हो उठा। बताया जा रहा है कि चुटारी दास पांच बच्चों के पिता थे, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। अब उनके असमय निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। हादसे को लेकर गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन और बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट