LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बहन और भांजे-भांजियों को लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों बच्चे सहित तीन की मौत

बहन और भांजे-भांजियों को लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक

Dehri - -- बड़ी खबर रोहतास जिला से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां दो बच्चे सहित तीन की मौत हो गई है। हादसे के बाद कोहराम मच गया है। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक दोनों बच्चो रिश्ते में भाई-बहन हैं तथा एक उसका मामा चितरंजन कुमार है। वही दोनों बच्चों की मां सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

 बताया जाता है कि तिलौथू के रेरिया गांव के रहने वाले चितरंजन कुमार अपनी बहन सुनीता देवी तथा उनके दो बच्चों को नबीनगर के भक्तन गांव से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान तिलौथू में ही एक अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। जिस कारण 8 साल की सोनाक्षी तथा 6 साल का आयुष राज एवं खुद चितरंजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 

मां तथा दो भांजा और भांजे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। जबकि दोनों बच्चों की मां सुनीता की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चे औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के भक्तन गांव की रहने वाले थे तथा अपने मामा और माता के साथ ननिहाल आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। 

बताया जाता है कि दुर्गा पूजा की छुट्टी में यह लोग आ रहे थे। तभी हादसा हुआ है। मृतकों पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 

NSIT
Nsmch

Report - Ranjan kumar