LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident: रोहतास में मौत की टक्कर, आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, दो की मौके पर मौत, दो की हालत नाजुक

Bihar Road Accident:दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ...

Bihar Road Accident
रोहतास में मौत की टक्कर- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नासरीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

Diarch GO

हिमांशु कुमार राम, निवासी पहरवा, काराकाट थाना क्षेत्र और रौशन कहार, निवासी मोथा गांव की मौत हो गई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मोथा के भिखारी पासी और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल में रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क संकरी होने और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार