LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

तुतला भवानी वॉटरफॉल का होगा कायाकल्प, करोड़ों की लागत से बनेगा पर्यटन हब

Bihar News: कैमूर पहाड़ी की गोद में बसे प्रसिद्ध तुतला भवानी वॉटरफॉल की सूरत अब बदलने जा रही है। ...

tutla bhavani waterfall
तुतला भवानी वॉटरफॉल का होगा कायाकल्प- फोटो : reporter

Bihar News: कैमूर पहाड़ी की गोद में बसे प्रसिद्ध तुतला भवानी वॉटरफॉल की सूरत अब बदलने जा रही है। बिहार सरकार ने इसके सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं के विकास की बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे और पूरी योजना इसी वित्तीय वर्ष में लागू होगी। यह जानकारी बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने सासाराम में अपने दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दी।

मंत्री ने कहा कि तुतला भवानी वॉटरफॉल पहले से ही अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है और यहां नागरिक सुविधाओं का आंशिक विकास भी हुआ है। लेकिन अब इसे बड़े पैमाने पर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके तहत आने वाले दिनों में देवी स्थान और आसपास के इलाके का सौंदर्यीकरण, सड़क व पार्किंग सुविधा, पर्यटक विश्राम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जल्द ही इस परियोजना का विस्तृत अनुमान (एस्टीमेट) तैयार कर लिया जाएगा और विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही इस मद में राशि का आवंटन भी कर दिया जाएगा।

 मानसून के मौसम में यह वॉटरफॉल अपनी पूरी रौनक पर होता है और यहां का मनमोहक दृश्य सैलानियों को आकर्षित करता है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

NSIT
Nsmch

सरकार की इस नई पहल से उम्मीद की जा रही है कि तुतला भवानी वॉटरफॉल न सिर्फ स्थानीय पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा बल्कि इससे स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

रिपोर्ट- रंजन कुमार