LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Biher Police Accident: रोहतास में सनसनीखेज़ हादसा,ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे एसआई और जवान

Biher Police Accident:बिहार के रोहतास ज़िले में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया।हादसा इतना भीषण था कि पुलिस की गाड़ी कई पलटी खाने के बाद डिवाइडर से जा टकराई।...

Biher Police Accident
ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी जोरदार टक्कर- फोटो : social Media

Biher Police Accident: बिहार के रोहतास ज़िले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। नासरीगंज थाना क्षेत्र के नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल लिंक रोड पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने पीछे से पुलिस गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस की गाड़ी कई पलटी खाने के बाद डिवाइडर से जा टकराई।

गश्ती पर तैनात महिला एसआई रूपम कुमारी, चालक गृह रक्षा वाहिनी जवान रंजन कुमार और सिपाही श्याम कुमार वाहन में सवार थे। टक्कर के बाद तीनों पुलिसकर्मी अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। हालांकि, गनीमत रही कि इस भयानक दुर्घटना में उनकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि पुलिस वाहन पलटने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की।

सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

NSIT
Nsmch

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लिंक रोड पर रात में भारी वाहनों की तेज़ रफ्तार अक्सर हादसों को न्योता देती है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार राजपूत