LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

रोहतास में ट्रकों से अवैध वसूली के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे किया जाम

ट्रक ड्राइवरों ने रोहतास जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत ESI अविनाश कुमार, घनश्याम कुमार और पंकज कुमार द्वारा रोजाना ट्रकों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए न केवल हाईवे को जाम कर दिया है बल्कि बाकायदा हंगामा खड़ा कर दिया है

रोहतास में ट्रकों से अवैध वसूली के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का फ
रोहतास में ट्रकों से अवैध वसूली के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे क- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: भ्रष्टाचार को शिष्टाचार में तब्दील कर चुके और अक्सर अवैध वसूली के आरोपों में बदनाम रहने वाला परिवहन विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार रोहतास जिला परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए है. दरअसल रोहतास जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत ESI अधिकारीयों की अवैध उगाही से त्रस्त रोहतास में ड्राइवरों का गुस्सा फुट पड़ा है और ट्रक ड्राइवरों ने हंगामा खड़ा करटे हुए कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर दियाहै. साथ ही कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर डेहरी के सूअरा के समीप ड्राइवरों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे है. जाम के कारण नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. हालात ये हो गया है कि एंबुलेंस तक फंस गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

आरोप है कि रोहतास जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत ESI अविनाश कुमार, घनश्याम कुमार और पंकज कुमार रोजाना ट्रकों से अवैध वसूली करते हैं. न केवल आरोप है बल्कि बाकायदा ट्रक चालकों ने तीनो अधिकारीयों का वीडियों भी बनाया है जो वायरल कर रहे है. इस लगातार हो रही वसूली से परेशान होकर राजस्थान के रहने वाले ट्रक ड्राइवरों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे पर ही चक्का जाम कर दिया. 

आम लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि परिवहन विभाग के अधिकारी इन कथित भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं.