LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: सासाराम में दर्दनाक हादसा, तालाब से मिले दो सगे भाइयों के शव, गांव में पसरा मातम

Bihar News: एक तालाब से दो सगे भाइयों 14 वर्षीय सुधीर पाल और 12 वर्षीय प्रदीप पाल के शव बरामद हुए।........

dead bodies of 2 brothers found in the pond
तालाब से मिले दो सगे भाइयों के शव- फोटो : reporter

Bihar News: सासाराम के धोड़ाढ थाना क्षेत्र स्थित मटकुड़िया गांव से रविवार की सुबह ऐसी ख़बर निकली जिसने पूरे इलाके को वीरान कर दिया। गांव के पास स्थित एक तालाब से दो सगे भाइयों—14 वर्षीय सुधीर पाल और 12 वर्षीय प्रदीप पाल के शव बरामद हुए। दोनों बच्चे इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के रहने वाले थे।

परिवार के अनुसार, दोनों भाई बीते दोपहर से ही घर से लापता थे। परिजनों ने इसकी सूचना इंद्रपुरी थाना को दी थी, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रातभर खोजबीन की जाती रही। लेकिन खोजबीन के बीच रात गुज़र गई और सुबह मिली जानकारी ने परिजनों के पैरों तले ज़मीन खिसका दी।धोड़ाढ थाना क्षेत्र के मटकुड़िया गांव के पास लोगों ने तालाब किनारे साइकिल पड़ी देखी। शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और तालाब में खोज की गई। तलाशी के दौरान दोनों मासूमों के शव पानी के भीतर मिले।

शव मिलते ही नावाडीह गांव में कोहराम मच गया, मां-बाप और रिश्तेदारों की चीख-पुकार से माहौल ग़मगीन हो उठा।धोड़ाढ थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।डेहरी के ASP अतुलेश झा ने बताया कि परिवार द्वारा दो बच्चों के लापता होने की सूचना कल ही इंद्रपुरी थाने को दी गई थी। पूरी रात खोजबीन जारी रही। आज सुबह तालाब के पास साइकिल मिली। खोज के दौरान तालाब से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है हादसा, फिसलकर गिरने की संभावना या कोई और कारण पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।फिलहाल नावाडीह गांव शोक में डूबा है, और हर चेहरे पर बस एक ही सवाल दो मासूमों के साथ तालाब में आखिर क्या हुआ?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार