LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बिहार के इस जिले में हुई करोड़ों चोरी, ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए

Bihar News: बिहार के रोहतास में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाने पर लिया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया है।

चोरों ने की करोड़ों की चोरी
चोरों ने की करोड़ों की चोरी - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ज्वेलरी की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी अनुसार कोचस बाजार स्थित कंचन ज्वेलर्स में बीती रात भीषण चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने दुकान से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण उड़ा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की चोरी 

सूचना मिलते ही सासाराम एसडीपीओ -2 कुमार वैभव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और टेक्निकल टीम को घटनास्थल पर बुलाया है।

Diarch GO

जांच में जुटी पुलिस 

दुकान के मालिक सूरत सेठ बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक उनके द्वारा पुलिस को आधिकारिक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, जिससे चोरी गए आभूषणों की सही कीमत का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। डीएसपी कुमार वैभव ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट