LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : रोहतास में जीवित महिला को मतदाता सूची में मृत घोषित करने से मचा बवाल, अधिकारी बोले-दर्ज कराये आपत्ति

Bihar News : रोहतास में जीवित महिला को मतदाता सूची में मृत घ

SASARAM : बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची में गंभीर त्रुटियां सामने आ रही हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मकराईन गांव का है, जहां एक जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। गांव निवासी गुप्तु सिंह की पत्नी चांदमुनी देवी (60 वर्ष) गृहणी हैं और अब तक करीब 8 से 10 बार मतदान कर चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने मताधिकार का कई बार प्रयोग कर चुकी हैं। लेकिन ड्राफ्ट मतदाता सूची में निर्वाचन आयोग ने उन्हें गलती से मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि उनका नाम पुनः मतदाता सूची में दर्ज किया जाए। इस मामले में संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट सूची को अंतिम नहीं माना जाता है। अगर किसी भी तरह की त्रुटि सामने आती है तो उस पर दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि चांदमुनी देवी आपत्ति दर्ज कराती हैं, तो उनकी त्रुटि दूर कर उनका नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।

Diarch GO

बता दें की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर बिहार में विपक्ष लगातार हमलावर है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष बिहार में यात्रा कर रहा है और मतदाता सूची में त्रुटियों के कई मामले उजागर कर रहा है। महागठबंधन ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। 

हालांकि, निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची में आने वाली हर त्रुटि को दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के तहत ठीक किया जा रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी विसंगतियों को दूर करने के बाद ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट