LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बिहार में मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण के साथ-साथ दुष्कर्म का हुआ खुलासा, बाल कल्याण समिति ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

Bihar News : बिहार में मिशनरी स्कूल का घिनौना सच सामने आया है. जहाँ धर्मांतरण के साथ-साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ है. बाल कल्याण समिति ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण के साथ-साथ
मिशनरी स्कूल में दुष्कर्म - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : रोहतास जिले के इंद्रपुरी स्थित एक मिशनरी स्कूल बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में है। आरोप है कि इस स्कूल में शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण का घिनौना खेल चलता है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के माध्यम से एक धर्म विशेष के सिद्धांतों एवं मान्यताओं को मानने के लिए बाध्य किया जाता है। इतना हीं नहीं विद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाली किशोरियों के साथ दुष्कर्म की बात भी सामने आई है, जिसके बाद इस स्कूल की चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी है। हालांकि इस पूरे मामले में जिला बाल कल्याण समिति ने केंद्रीय गृह सचिव, डीएम समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

जांच में हुआ खुलासा

शिक्षा के आड़ में धर्मांतरण के घिनौने सच का खुलासा उस वक्त हुआ, जब जिला बाल कल्याण समिति ने जिले के इंद्रपुरी स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल का दौरा किया। समिति ने पूरे परिसर की जांच के दौरान पाया कि स्कूल परिसर में हीं सिलाई बुनाई केंद्र में गरीब बच्चों को पैसों का लालच दिखाकर धर्मांतरण कराया जाता है। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Diarch GO

दुष्कर्म का मामला आया सामने

वहीं विद्यालय से एक किशोरी के लापता होने पर दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जब बाल कल्याण समिति की टीम जेम्स स्कूल गई, तो एक अलग हीं मामला खुलकर सामने आ गया। यहां एक किशोरी को रोता हुआ देख टीम ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा और फिर उसे बाल कल्याण समिति लाया गया। समिति की महिला सदस्य से बातचीत के दौरान किशोरी ने बताया कि उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है।

कार्रवाई की मांग

चूकी दुष्कर्म की बात सामने आने पर समिति ने तुरंत पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच करा कर कैमूर स्थित बालिका गृह भेज दिया है। जांच रिपोर्ट में पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और समिति ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट