LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के बड़े नेता गिरफ्तार, FCI से अनाज दिलाने के नाम पर की थी 1.98 करोड़ की ठगी

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के बड़े नेता और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप देव एफसीआई से सस्ते दामों में अनाज दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था।

गिरफ्तार
राजद नेता गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार पुलिस ने राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार एफसीआई से सस्ते मूल्य पर अनाज दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस ने उन्हें शहर के लखपतिया मोड़ स्थित उनके ब्लड बैंक से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद रोहतास ले गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। 

राजद नेता गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि, पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। प्रदीप देव राजद में मिली जिम्मेदारियों के साथ-साथ शहर में एक संस्था चलाते हैं और ब्लड बैंक के माध्यम से सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद नगर थाना में करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ रोहतास ले गई।

2024 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

इस मामले में पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने रोहतास जिले के नटवर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदीप देव और उनके सहयोगियों ने एफसीआई से अनाज दिलाने का भरोसा देकर करीब 21 किस्तों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस के अनुसार, अगस्त 2024 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई और दोषी पाए जाने पर शनिवार रात नगर थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर प्रदीप देव को गिरफ्तार किया गया।

नगर थाना में भी दर्ज था मामला

इससे पहले इसी मामले को लेकर पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने नगर थाना में भी केस दर्ज कराया था। हालांकि, जांच के दौरान आरोप लगाने वाले की ओर से पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जा सके। जिसके चलते अनुसंधान में साक्ष्य के अभाव की बात सामने आई थी। उस समय प्रदीप देव को थाने से ही जमानत दे दी गई थी। बाद में इसी मामले में नटवर बाजार थाना में दोबारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप देव को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch