LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

'वोट का राज मतलब छोट का राज', राहुल गांधी के सामने तेजस्वी की भाजपा को चेतावनी, तीखी मिर्ची जैसा देंगे जवाब

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Bihar News: 'वोट अधिकार यात्रा' के तहत सासाराम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "वोट का राज मतलब छोट का राज। लोहिया से लेकर लालू यादव तक इसी विचार के लिए लड़े हैं। लेकिन आज भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोगों से उनका वोट देने का अधिकार छीन रही है।" 

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनके राघोपुर विधानसभा क्षेत्र सहित कई जगहों पर जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। "ऐसे मामलों को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर किया जा रहा है," उन्होंने कहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी ने चुनाव आयोग द्वारा मृत घोषित किए गए लोगों के साथ चाय पी है। इससे साबित होता है कि मतदाता सूची में कितनी बड़ी गड़बड़ी है।"

तेजस्वी ने कहा कि यह केवल वोट की चोरी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की डकैती है। "बिहार लोकतंत्र की जननी है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग कान खोलकर सुन लें — लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।" उन्होंने चेतावनी दी कि वोटर लिस्ट से नाम हटेगा तो पेंशन और राशन से भी नाम कटेगा। तेजस्वी ने कहा, "यह एक बड़ी साजिश है, जिसका जवाब बिहार की जनता देगी। नरेंद्र मोदी इलेक्शन कमीशन के माध्यम से बिहार के लोगों को चूना लगाना चाहते हैं. नरेंद्र मोदी जी यह बिहार है बिहार के लोग खैनी के साथ चुनाव रगड़ खा जाते हैं. बिहारी गरीब जरूर हैं, लेकिन जवाब तीखी मिर्ची जैसा देंगे'।

'वोट अधिकार यात्रा' 17 अगस्त से 

'वोट अधिकार यात्रा' 17 अगस्त को राज्य के सासाराम जिले से शुरू होगी और 1 सितंबर को राज्य की राजधानी पटना में समाप्त होगी। 17 अगस्त को यात्रा सासाराम, डेहरी ऑन सोन, रोहतास से शुरू होगी, जबकि 18 अगस्त को कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव और गुरारू में यात्रा जारी रहेगी। राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेता 19 अगस्त को पुनामा वजीरगंज, गया से नवादा होते हुए बरबीगा तक जाएँगे। 21 अगस्त को, नेता तीन मोहनी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा से सिकंदरा, जमुई होते हुए मुंगेर जाएँगे और 22 अगस्त को वे चंदन बाग चौक, मुंगेर से सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएँगे।

NSIT
Nsmch

यह अभियान 2 और 3 अगस्त को बरारी, कुर्सेला से कोरहा और कटिहार होते हुए पूर्णिया तक, जबकि 24 अगस्त को खुश्कीबाग, पूर्णिया से चांदनी चौक, अररिया होते हुए नरपतगंज तक कवर किया जाएगा। 26 अगस्त को हुसैन चौक, सुपौल से फुलपरास, सकरी, मधुबनी होते हुए दरभंगा तक और 27 अगस्त को गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए सीतामढी तक यात्रा निकाली जायेगी। लोकसभा के नेता, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ, 28 अगस्त को रीगा रोड, सीतामढी से मोतिहारी होते हुए पश्चिम चंपारण तक का दौरा करेंगे। 29 अगस्त को, उनका बेतिया, पश्चिमी चंपारण से गोपालगंज के रास्ते सीवान तक जाने का कार्यक्रम है। 30 अगस्त छपरा, सारण और आरा, भोजपुर को समर्पित है। 20 अगस्त, 25 अगस्त और 31 अगस्त को "विराम दिवस" घोषित किया गया है।