LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Indian cricketer Akashdeep: सासाराम में जन्मदिन मनाने पहुंचे टीम इंडिया के स्टार आकाशदीप, जश्न में डूबा शहर, मिट्टी से मुकाम तक की देखिए तस्वीरें

Indian cricketer Akashdeep:भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और सासाराम की शान आकाशदीप ने अपना जन्मदिन अपने गृह जिले रोहतास के सासाराम में बड़े ही आत्मीय और भावुक माहौल में मनाया।

Indian cricketer Akashdeep
सासाराम में जन्मदिन मनाने पहुंचे टीम इंडिया के स्टार आकाशदीप- फोटो : reporter

Indian cricketer Akashdeep:भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और सासाराम की शान आकाशदीप ने  अपना जन्मदिन अपने गृह जिले रोहतास के सासाराम में बड़े ही आत्मीय और भावुक माहौल में मनाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चमक-दमक के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहने वाले आकाशदीप जब सासाराम पहुंचे, तो उनका स्वागत किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था।

जन्मदिन का आयोजन सासाराम स्थित उनकी अपनी A.B. क्रिकेट अकादमी में किया गया, जहां बच्चों, शुभचिंतकों, परिवार के सदस्यों और मित्रों की मौजूदगी में उन्होंने केक काटा। जैसे ही आकाशदीप ने केक काटा, पूरा माहौल तालियों, नारों और बधाइयों से गूंज उठा। देर शाम तक अकादमी परिसर जश्न के रंग में रंगा रहा।

NSIT
Nsmch

इस मौके पर सासाराम शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों में भी अपने ‘लोकल हीरो’ को करीब से देखने और उनसे मिलने की खास उत्सुकता दिखी। लोग आकाशदीप के साथ फोटो खिंचवाने और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उमड़ पड़े।

आकाशदीप रोहतास जिले के बड्डी गांव के रहने वाले हैं। कठिन संघर्ष और अथक मेहनत के दम पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है। आज भी वे अपने जिले और गांव से गहरा लगाव रखते हैं। सासाराम में उनकी क्रिकेट अकादमी न सिर्फ खेल प्रशिक्षण का केंद्र है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को पंख देने का माध्यम भी बन चुकी है।

जन्मदिन के मौके पर अकादमी के बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपने आदर्श खिलाड़ी को सामने देखकर बच्चों की आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी। आकाशदीप ने बच्चों से बातचीत की, उन्हें मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सासाराम में जन्मदिन मनाकर आकाशदीप ने यह संदेश भी दिया कि कामयाबी चाहे जितनी बड़ी हो जाए, अपनी मिट्टी से नाता कभी कमजोर नहीं होना चाहिए। आज सासाराम सिर्फ एक जन्मदिन नहीं, बल्कि अपने बेटे की सफलता और सादगी पर गर्व का जश्न मना रहा था।

रिपोर्ट- रंजन कुमार