LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 'आई लव मोहम्मद' ट्रेंड पर की टिप्पणी, कहा- सच्चे प्रेम को प्रदर्शन की जरूरत नहीं

Bihar News : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 'आई लव मोहम्मद' ट्रेंड पर टिप्पणी करते हुए कहा की सच्चे प्रेम को प्रदर्शन की जरूरत नहीं है......पढ़िए आगे

Bihar News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 'आई लव मोहम
आई लव मोहम्मद' ट्रेंड पर टिप्पणी- फोटो : RANJAN

SASARAM : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को अपनी गौ रक्षा संकल्प यात्रा के दौरान डेहरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में चल रहे 'आई लव मोहम्मद' ट्रेंड पर अपनी राय रखी और इसे दिखावा बताया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सच्चा प्रेम प्रदर्शन का मोहताज नहीं होता। उन्होंने कहा, "हम कभी भी सच्चे प्रेम को इस तरह के प्रदर्शन में नहीं देखते।" उन्होंने आगे शायराना अंदाज में अपनी बात को और स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, "कौन कहता है कि मोहब्बत की जुबान होती है, ये हकीकत तो निगाहों से बयां होती है।"

स्वामी जी ने आगे कहा, "इश्क मुश्क, खांसी, खुशी, बैर, प्रीति, मदपान – दाबे से यह ना दबे जानत सकल जहान।" इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने बताया कि प्रेम, कस्तूरी की सुगंध, खांसी, खुशी, बैर, प्रीति और मदपान को छिपाया नहीं जा सकता है, ठीक वैसे ही सच्चे प्रेम को भी दर्शाने के लिए ढिंढोरा पीटने की आवश्यकता नहीं होती।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जोर देकर कहा कि 'आई लव मोहम्मद' ट्रेंड सिर्फ एक दिखावा है, और वास्तविक प्रेम को सार्वजनिक प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं होती।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट