LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident: रोहतास में कहर बनकर आई रफ़्तार , स्कॉर्पियो-ऑटो की भिड़ंत में तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

Bihar Road Accident:रोहतास ज़िले मेंएक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया।...

Bihar Road Accident
रोहतास में कहर बनकर आई रफ़्तार- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:रोहतास ज़िले मेंएक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। नोखा थाना क्षेत्र के गंगहर गांव के पास तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की सामना-सामनी टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो इतनी तेज़ गति में थी कि भिड़ंत के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह घायलों को मलबे से निकाला। सड़क पर खून और टूटे हिस्सों का मंजर देख लोग सिहर उठे।

Diarch GO

घायलों को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो ज़ख़्मी ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि ऑटो सड़क किनारे उलटकर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फ़रार बताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर बिहार की सड़कों पर रफ़्तार के आतंक की हकीकत बयां कर दी जहां थोड़ी सी लापरवाही, एक पल की जल्दबाज़ी, और कई घरों में मातम छोड़ जाती है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह