LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: रफ्तार ने बरपाया कहर, ट्रक ने बाइक सवार की मारी टक्कर मौत, परिवार में पसरा मातम

Bihar News: रफ्तार ने बरपाया कहर, ट्रक ने बाइक सवार की मारी
रफ्तार ने बरपाया कहर, ट्रक ने बाइक सवार की मारी टक्कर मौत- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:बिहार की सडको पर रफ़्तार का कहर लगातार बरप रहा है.शायद ही ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में बेशकीमती जिंदगी खत्म न होती हो.इसी क्रम में रोहतास जिले के डेहरी से है, जहां डेहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम प्रिंस कुमार ओझा था, जो डालमिया नगर के ओझा बिगहा का रहने वाला था. वह ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा हुआ था.

बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर 

मिली जनकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम जब प्रिंस कुमार ओझा  डेहरी से ओझा बिगहा के लिए निकला तो ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक ने प्रिंस के बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जब तक स्थानीय लोग उसे अस्पताल लाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना देने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा डेहरी मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा. मृतक ओझा बिगहा गांव के रहने वाले शशि भूषण ओझा के पुत्र थे.